G News 24 : पति के दोस्त ने महिला से किया रेप और गर्भवती हुई तो छोड़कर भाग गया

 विवाहिता से शादी का झांसा देकर...

पति के दोस्त ने महिला से किया रेप और गर्भवती हुई तो छोड़कर भाग गया

ग्वालियर। ग्वालियर में पति के दोस्त ने विवाहिता से शादी का झांसा देकर रेप किया है और उसको वह अपने साथ ले गया था किराए के कमरे पर रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब 5 महीने तक आरोपी ने महिला के साथ गलत काम किया। इसी बीच विवाहिता गर्भवती हो गई तो विवाहिता ने पति के दोस्त से शादी करने के लिए कहा इसके बाद आरोपी बिना बताए महिला को अकेला छोड़कर कहीं चला गया है।

विवाहिता ने उसे तलाश किया लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला ,इसके बाद पीड़ित महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की है थाटीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की 2012 में भिंड में रहने वाले एक युवक से शादी हुई थी। जिसका 2019 में देहांत हो गया था, इसके बाद परिजनों की रजामंदी से महिला की एक अन्य युवक से शादी हुई महिला पति के साथ ससुराल पहुंची यहां पर पति ने अपने दोस्त से उसका परिचय कराया था और दोस्त उसके यहां पर आने जाने लगा और उसे पसंद करने की बात कहने लगा इसके बाद शादी का झांसा देकर वह उसे बजरिया ले गया और यहां पर किराए के मकान में उसके साथ रह रहा था महिला गर्भवती हुई तो पति का दोस्त उसे छोड़कर कहीं चला गया है। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments