G News 24 : BJP की धुलाई मशीन में सब नेता के धुल गए दाग : कांग्रेस

 वॉशिंग मशीन साथ लेकर कांग्रेस ने दिया धरना...

BJP की धुलाई मशीन में सब नेता के धुल गए दाग : कांग्रेस

खंडवा। खंडवा में कांग्रेस पार्टी ने रविवार को BJP की सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। शहर के मध्य स्थित केवलराम चौराहे पर कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर अलग अंदाज में एक वॉशिंग मशीन साथ लेकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस मशीन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर भी चिपकाए हुए थे, जिन पर लिखा था BJP की वाशिंग मशीन। कांग्रेस नेताओं के अनुसार भाजपा की इस वाशिंग मशीन में सारे दाग धुल जाते हैं। ये विरोध कांग्रेस के खाते सील करने की आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर था।  

खंडवा नगर के कांग्रेस नेताओं ने रविवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचल रही है। ईडी, आईटी और सीबीआई के जरिये कांग्रेस पार्टी सहित पूरे विपक्ष को डराने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस मुक्त और विपक्ष मुक्त देश बनाने की साजिश भाजपा की सरकार कर रही है। देश में युवाओं के पास रोजगार नहीं है। 

महंगाई चरम पर है पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान पर हैं। बावजूद भाजपा महंगाई सहित मुख्य मुद्दों पर बात ही नहीं करना चाहती। इधर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अजय ओझा ने कहा कि जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, वो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं। हमारा ऐसा मानना है कि वे डर से भाजपा में जा रहे हैं और भाजपा में जाने के बाद उनका शुद्धिकरण कर दिया गया है। इस लिए आज के विरोध में एक वाशिंग मशीन बुलाकर रखी गई है, ताकि जनता समझ जए की भ्रष्टाचारी भाजपा में जाकर उनके सारे दाग धुल रहे हैं।

Comments