G News 24 : शहर के नेताओं के यहां दिखी होली रौनक और शुभकामनाऐं देने वालों की उमड़ी भीड़ !

 हर्षोल्लास के साथ मनी होली...

शहर के नेताओं के यहां दिखी होली रौनक और शुभकामनाऐं देने वालों की उमड़ी  भीड़ !

ऊर्जा मंत्री के घर पर जमकर खिली होली, हुरियारों संग मंत्री जी ने भी लगाए ठुमके ! 

ग्वालियर। आज होली के मौके पर मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के घर पर जमकर खिली होली, हुरियारों संग मंत्री जी ने भी जमकर कार्यकर्ताओं के आग्रह पर ठुमके लगाकर होली सेलिब्रेट की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ गुलाल से होली खेली। उनके निवास पर उनके मित्रगण, पार्टी कार्यकर्ता, क्षेत्र के लोग,पत्रकार आदि ने उन्हें घर पहुंचकर  गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की बधाई दी। उनके निवास पर भी कार्यकर्ताओं से मिलने का क्रम देर तक जारी रहा। 

बजरंगी दादा जयभान सिंह पवैया के यहां होली 

ग्वालियर। बजरंगी दादा व भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया भी आज जमकर होली के मूड में नजर आये। उन्होंने अपने सेवा पथ निवास पर कार्यकर्ताओं व मित्रों के साथ जमकर गुलाल से होली खेली। इस दौरान उनके निवास पर कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमडा। सेवा पथ पर सुबह से ही कार्यकर्ता जमा थे। वहां पवैया के छोटे भाई धीरेन्द्र सिंह मुन्ना पवैया व अन्य परिजन कार्यकर्ताओं की अगवानी कर रहे थे, सभी के लिये मिष्ठान , नमकीन व ठंडाई की व्यवस्था की गई थी। बजरंगी दादा सभी कार्यकर्ताओं से दिन भर मिले और होली की बधाईयां दी। 

आशीष अग्रवाल ने होली का त्यौहार शुभचिंतकों एवं पत्रकारों के बीच मनाया

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने ग्वालियर में अपने निवास  पर होली का त्यौहार भाजपा कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों और पत्रकारों  के बीच मनाया। इस दौरान  उन्होंने सभी को गुलाल (चंदन) लगाया और सबसे मिले भी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। श्री अग्रवाल के साथ उनके संभागीय मीडिया प्रभारी राजलखन सिंह भी साथ थे। 

प्रभात झा ने होली का त्यौहार भाजपा कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों के बीच मनाया

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने अपने निवास सहयोग गोला का मंदिर पर होली का त्यौहार भाजपा कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों के बीच मनाया। इस दौरान  उन्होंने सभी को गुलाल (चंदन) लगाया और सबसे मिले भी। सहयोग पर सभी कार्यकर्ताओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। प्रभात झा के साथ उनके अभिन्न मित्र भी साथ थे। 

नरेन्द्र सिंह भी पुत्र रामू सहित होली पर सबसे मिले

ग्वालियर। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी आज अपने पुत्र रामू तोमर के साथ होली के रंग में दिखे। वह आने वाले लोगों से मिले । उनके निवास पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड उमडी। सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलाल लगाया और होली की बधाई दी। वहीं उनके पुत्र रामू से भी लोग मिले जबकि छोटे पुत्र रघु भैया कहीं नजर नहीं आये। 

राज्य सभा सांसद अशोक सिंह के बंगले पर जमकर खिली होली

ग्वालियर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सदस्य अशोक सिंह ने आज होली के मौके पर अपने गांधी रोड स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ गुलाल से होली खेली। राज्य सभा सदस्य बनने के बाद कांग्रेस नेता अशोक सिंह की यह पहली होली थी। इसी कारण उनके निवास पर भी उनके मित्रगण, कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता भारी संख्या में नजर आये। अशोक सिंह ने सभी को मिष्ठान भी खिलाया और गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की बधाई दी। उनके निवास पर भी कार्यकर्ताओं से मिलने का क्रम देर तक जारी रहा। 

महापौर शोभा एवं सतीश सिंह सिकरवार भी होली पर सबसे मिले

ग्वालियर। महापौर शोभा एवं सतीश सिंह सिकरवार भी होली पर सबसे मिले और  होली पर अपने निवास पर होली की शुभकामनायें देने पहुंचने वालों का गर्मजोशी साथ होली के रंग में रंगे हुए स्वागत करते दिखे। कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचते रहे और यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलाल लगाया और होली की बधाई दी।

पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल अपने निवास पर होली पर सबसे मिले

ग्वालियर। मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने भी अपने निवास पर होली की शुभकामनायें देने पहुंचने वालों का गर्मजोशी साथ होली के रंग में रंगे हुए स्वागत करते दिखे। वह आने वाले लोगों से मिले । उनके निवास पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड उमडी। सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलाल लगाया और होली की बधाई दी। 

मंत्री नारायण सिंह, पूर्व  मंत्री भारत सिंह भी अपने निवास पर होली पर सबसे मिले

ग्वालियर। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने भी अपने निवास पर होली की शुभकामनायें देने पहुंचने वालों का गर्मजोशी साथ होली के रंग में दिखे। इसी क्रम में पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह भी ग्रामीण आने वाले लोगों के साथ साथ ग्वालियर लोकसभा के लोगों से भी मिले । उनके निवास पर भी भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचते रहे और यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलाल लगाया और होली की बधाई दी। 

पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, पूर्व महापौर एवं सांसद श्री शेजवलकर भी होली पर सबसे मिले


ग्वालियर। पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, पूर्व महापौर एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने भी होली पर अपने निवास पर होली की शुभकामनायें देने पहुंचने वालों का गर्मजोशी साथ होली के रंग में रंगे हुए स्वागत करते दिखे। उनके निवास पर भी भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचते रहे और यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलाल लगाया और होली की बधाई दी।

पूर्व महापौर समीक्षा राजीव  गुप्ता भी होली पर सबसे मिले

ग्वालियर। पूर्व महापौर समीक्षा राजीव  गुप्ता भी होली पर सबसे मिले और  होली पर अपने निवास पर होली की शुभकामनायें देने पहुंचने वालों का गर्मजोशी साथ होली के रंग में रंगे हुए स्वागत करते दिखे। कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचते रहे और यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलाल लगाया। 

इसी क्रम में ग्वालियर।विधायक मोहन सिंह राठौर,विधायक साहब सिंह गुर्जर, जिला अध्यक्ष कांग्रेस देवेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा अभय चौधरी, पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह,पूर्व विधायक लखन सिंह यादव,महेंद्र सिंह यादव आदि भी होली पर सबसे मिले और  होली पर अपने निवास पर होली की शुभकामनायें देने पहुंचने वालों का गर्मजोशी साथ होली के रंग में रंगे हुए स्वागत करते दिखे। कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचते रहे और यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलाल लगाया।

Comments