G News 24 : आशा लाकड़ा को सौंपी है भाजपा ने मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी !

 बहुत ही साधारण सी दिखने वाली महिला...

आशा लाकड़ा को सौंपी है भाजपा ने मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी !

 

भाजपा ने मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी जिसे मिली है उनका नाम है आशा लाकड़ा। आखिर ये है कौन ? जब मैंने ये नाम पढ़ा तो मुझे लगा होगी किसी नेता की बेटी या फिर किसी राज घराने की बेटी, कम से कम किसी अमीर घराने से तो होगी ही। इनके बारे में ज्यादा जानकारी तो उपलब्ध नहीं थी लेकिन बेसिक जानकारी पता लगी। 

जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बहुत ही साधारण सी दिखने वाली महिला है। इनके पिताजी सीआरपीएफ जवान हैं। निम्न वर्ग परिवार से आती हैं। बचपन से ही भाजपा से जुड़ी रही है मात्र एक कार्यकर्ता के रूप में। फिर अपनी नेतृत्व एवं जुझारू क्षमता से परिचित कराया रांची जैसे शहर का मेयर बनकर। झारखंड की एक साधारण परिवार से आई बेटी मध्यप्रदेश जैसे बड़े राज्य का सीएम चुनेगी।

  • -आशा लाकड़ा भारत की एक राजनीतिज्ञ हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता हैं। आशा भाजपा की राष्ट्रीय सचिव भी हैं। आशा लाकड़ा झारखंड की रहने वाली हैं।
  • -आशा लाकड़ा वर्तमान में रांची की मेयर हैं। आशा लाकड़ा ने अभी तक कोई भी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है। ऐसे में मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नामों में चर्चा के लिए उनको शामिल करना, कई लोगों के लिए हैरान करने वाला है।
  • - आशा लाकड़ा झारखंड के गुमला जिले के चुहरू गांव की मूल निवासी है। आशा के पिता का नाम हरि चरण भगत है, जो सीआरपीएफ के जवान थे। आशा की मां नहीं हैं। आशाम की तीन बहने हैं।
  • -आशा अपने परिवार की पहली महिला हैं, जो राजनीति में शामिल हैं। आशा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़ी हुई थीं।
  • -आशा लाकड़ा अपने कॉलेज के दिनों में एबीवीपी सचिव और राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भी रह चुकी हैं।
  • -आशा लाकड़ा साल 2010 में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ जुड़ी और उनकी टीम में महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव चुनी गईं और दिल्ली और पश्चिम बंगाल की प्रभारी भी बनाई गईं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments