शिवराज सरकार का 20 वर्षों का पत्रकार वार्ता में रखा गरीब कल्याण का रिपोर्ट कार्ड
भाजपा की सरकार में गरीब कल्याण विकास: राजीव कुमार
ग्वालियर। आगामी मिशन 2023 विधानसभा चुनाव को दृष्टिकोण रखते हुए केंद्र नेतृत्व की योजना अनुसार विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर के प्रवासी विधायक राजीव कुमार ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 20 सालों में भाजपा की सरकार ने बनाया बीमारू मध्यप्रदेश को बेमिसाल राज्य बंटाढार और करप्शनाथ बताएं, कांग्रेस ने क्यों लूटा प्रदेश का काफिला 1956 में मध्यप्रदेश के गठन के बाद से 2003 तक ज्यादातर समय कांग्रेस की ही सरकारें रही हैं। इन सरकारों ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया । इसका मतलब था मध्यप्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल था, जो देश के विकास में बाधक थे।
2003 में प्रदेश में उमा भारती जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। बाद में बाबूलाल गौर, और शिवराजसिंह चौहान ने उस सरकार का नेतृत्व किया। भाजपा की सरकार ने प्रदेश को 20 सालों में बीमारू से बेमिसाल राज्य बनाया, बंटाढार से बुलंदियों पर पहुंचाया, पिछड़े से अग्रणी बनाया, समृद्ध और खुशहाल राज्य बनाया। मि. बंटाढार और कमलनाथ इस बात का जवाब दें कि 53 सालों में उनकी सरकारों ने प्रदेश के लिए क्या किया? क्यों प्रदेश की जनता के साथ अन्याय किया ? क्यों मध्यप्रदेश का काफिला लूटा ? इसका जवाब कांग्रेस को देना होगा। कांग्रेस इससे मुकर नहीं सकती है। भाजपा ने 20 साल में गरीबों का जीवन स्तर सुधारने का काम किया तो उसका रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया है। भाजपा जो कहती है वह करके भी दिखाती है। हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।
जबकि कांग्रेस ने देश और प्रदेश को सिर्फ छलने का काम किया है। भारत आज डिजिटल लेनदेन एलईडी बल्ब के वितरण, स्वच्छता, टीकाकरण तथा दाल, दलहन दूध, जूट और रेल इंजन के उत्पादन में दुनिया में पहले स्थान पर है। मोबाइल, सीमेंट स्टील, कॉटन, चाय के उत्पादन में दूसरे स्थान पर तथा स्टार्टअप और वाहन उद्योग में तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ कांग्रेस अपने शासन में सिर्फ घोटाले करती रही। बोफोर्स घोटाला, टूजी घोटाला, सत्यम घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, कोयला घोटाला, चॉपर घोटाला, टेट्रा ट्रक घोटाला, वोट के बदले नोट घोटाला, आदर्श हाउसिंग घोटाला, डीएलएफ घोटाला, नेशनल हेराल्ड घोटाला, खाद्य सुरक्षा विल घोटाला, शेयर बाजार घोटाला, आईपीएल घोटाला, एलआईसी हाउसिंग घोटाला, मधु कोडा
प्रवासी विधायक मनीष असीजा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी और प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश की दिल खोलकर मदद की। न सिर्फ सड़क, बिजली और पानी की समस्या दूर हुई, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य सुशासन और विकास के सभी मापदंडों पर प्रदेश को आगे बढ़ाया। देश के अमृतकाल में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनेगा। आने वाला चुनाव प्रदेश को विकसित और सर्वोच्च राज्य बनाने तथा गरीबी से मध्यप्रदेश को भी मिला। बंटाढार सरकार ने राज्य के बजट को 23000 करोड़ पर छोड़ दिया था, जिसे शिवराज जी की सरकार ने 3.14 लाख करोड़ तक पहुंचाया है। बंटाढार के समय शिक्षा का बजट 2456 करोड़ था, जिसे 38000 करोड़ तक पहुंचाया। स्वास्थ्य का बजट 580 करोड़ था। पहले की सरकारें टुकडे-टुकडे विकास पर विश्वास करती थीं। 20 हजार घर, 30 हजार शौचालय जैसे लक्ष्य हुआ करते थे। लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश में पहली बार संपूर्ण सेचुरेशन का कासेप्ट दिया। हर घर में शौचालय हर जरूरतमंद माता-बहन को गैस कनेक्शन, हर घर में नल से जल जैसी योजनाएं संपूर्ण सेचुरेशन की ही उदाहरण हैं।
विधायक राम रतन कुशवाह ने कहा कि की मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हमारे जिले को विकास और प्रकृति के लिए कई योजनाएं दी है। हमारे प्रदेश की भाजपा सरकार विकास को गति देने के लिए बराबर संवेदना सेल होकर योजनाएं बनाकर हर घड़ी तक पहुंच रही। सभी विधानसभाओं के हर गली और मोहल्ले में युवा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लेकर शहर को भाजपा को मई बना दिया और मिशन 2023 में सर्व समाज के मतदाताओं को प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए जागृत किया जा रहा है ।
0 Comments