G.NEWS 24 : नहीं रहे "फादर ऑफ अमूल गर्ल", 80 साल की उम्र में हुआ निधन

सफेद-लाल रंग का फ्रॉक पहनी चुलबुली अमूल गर्ल के जन्मदाता...

नहीं रहे "फादर ऑफ अमूल गर्ल", 80 साल की उम्र में हुआ निधन

नई दिल्ली। सफेद-लाल रंग का डॉटेड फ्रॉक पहनी सबकी लाडली अटरली-बटरली अमूल गर्ल को ‎क्रिएट करने वाले सिल्वेस्टर दाकुन्हा नहीं रहे। चुलबुली अमूल गर्ल के जन्मदाता सिल्वेस्टर दाकुन्हा ने 1966 में यह कैरेक्टर ‎क्रिएट ‎किया था। उन्हें फादर ऑफ अमूल गर्ल भी कहा जाता है, जो अब दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। अमूल गर्ल को घर-घर फेमस करने वाले एड गुरु सिल्वेस्टर दाकुन्हा का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। गौरतलब है ‎कि साल 1966 में एड गुरु सिल्वेस्टर दाकुन्हा ने अपनी कल्पना से अमूल की अटरली-बटरली गर्ल को जन्म दिया था। 

उन्होंने अमूल गर्ल कैंपेन बनाकर ब्रांड को अलग पहचान दिलाई थी। अब ये पिता अपनी अपनी बेटी अमूल गर्ल का साथ छोड़ दुनिया को अलविदा कह गए। पिता के जाने के गम में आज से चुलबुली अमूल गर्ल रो रही है। दुनिया का सबसे सफल विज्ञापनों में से एक अमूल गर्ल को क्रिएट करने वाले सिल्वेस्टर दाकुन्हा ने मंगलवार को अंतिम सांस ली। अमूल की गर्ल को इन्होंने डिजाइन कर दुनियाभर में मशहूर कर दिया। 

उनके परिवार में उनकी पत्नी निशा और बेटे राहुल दाकुन्हा हैं। सिल्वेस्टर दाकुन्हा, दिवंगत गर्सन दाकुन्हा के भाई थे। सिल्वेस्टर दाकुन्हा ने कई एड डिजाइन किए, लेकिन उन्हें असली पहचान अमूल के जरिए मिली। उन्होंने एएसपी के जरिए अमूल गर्ल एड का निर्माण किया। उनके आर्ट डायरेक्टर यूस्टेस फर्नांडीस ने अमूल गर्ल का जो फीचर क्रिएट किया, वो आज भी लोगों की जुंबा पर छाया हुआ हैं। अमूल ब्रांड को भारत का बड़ा ब्रांड बनाने में अमूल गर्ल का खास रोल रहा है और इस अमूल गर्ल के पीछे सिल्वेस्टर दाकुन्हा का योगदान रहा है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments