तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा 2 की मौत, तीन घायल...
पैसे कम पड़ने पर ट्रक में सवार होकर दंपत्ति किसी समारोह में शामिल होने धौलपुर जा रहे थे
मुरैना। आज दोपहर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक में सवार 2 बच्चियो की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना: सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित घिरोना मंदिर के पास की है। ट्रक में सवार दंपत्ति किसी समारोह में शामिल होने धौलपुर जा रहे थे। पैसे कम पड़ने की बजह से वे ट्रक में सवार हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर निवासी शब्बीर खान आज सुबह अपने परिवार को साथ लेकर किसी समारोह में शामिल होने धौलपुर जा रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी रुख्सार बानो, बेटी अनिशा, मुस्कान और बुसरा थी। पैसे कम होने की बजह से वह ग्वालियर से एक ट्रक में सवार हो गया था। इस ट्रक मेंलोहे के रोलर भरे हुए थे। चालक ने उनको पीछे रोलरों के पास ही बैठा दिया था। इसके बाद चालक ट्रक कोटेज रफ्तार से हाईवे पर चलाकर ले जा रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे ट्रक हाईवे पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित घिरोना मंदिर के पास से गुजर रहा था, तभी अचानक ट्रक में पीछे लोड लोहे के रोलर छूट गए। रोलर छूटने के बाद ट्रक में एक तरफ की ओर हो गए, जिससे उसका बैलेंस बिगड़ गया। इससे पहले कि चालक उसको कंट्रोल कर पाता, ट्रक लहराते हुए सड़क पर पलट गया।
हादसे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से लोहे के रोलरों को निकालकर उसके नीचे फंसे सभी लोगो को बाहर निकाला। पुलिस उनको वाहन में रखकर जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां पर डॉक्टरों ने मुस्कान उम्र 4 वर्ष तथा बुसरा उम्र 3 माह को मृत घोषित कर दिया। घायल शब्बीर, रुख्सार और अनिशा की उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर घायलो की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0 Comments