कांग्रेस ने चार सीट के नुकसान के बाद भी छुआ बहुमत का आंकड़ा...
16 सीट पर कांग्रेस और आठ पर भाजपा ने दर्ज कराई जीत
गुना/राघौगढ़। राघौगढ़-विजयपुर नगरपालिका के 24 वार्डों के लिए सोमवार को मतों की गिनती हुई। इसमें 16 सीट पर कांग्रेस और आठ वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज कराई। इस तरह कांग्रेस ने बहुमत के आंकड़े को छू लिया है, लेकिन गतचुनाव के मुकाबले चार सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है। जबकि भाजपा ने अपने प्रदर्शन को सुधारते हुए चार सीट पर बढ़त बनाई है। इस तरह दोनों ही दलों को जश्न मनाने का मौका मिल गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गृहनगर की नगरपालिका होने से चुनाव स्वत: ही महत्वपूर्ण हो गया था। यही वजह है कि 20 जनवरी को मतदान के बाद ही सभी की नजरें 23 जनवरी को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई थीं। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल नगर सरकार बनाने को लेकर आत्मविश्वास से लबरेज थे। लेकिन मतों की गिनती के बाद 24 वार्डों में से 16 पर कांग्रेस और आठ वार्डों पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई। हालांकि, कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है, लेकिन चार सीट खोना भी पड़ीं। वहीं दूसरी ओर भाजपा भी गदगद है, क्योंकि चार सीट की बढ़त के साथ ही आठ वार्ड जीत लिए हैं। अब सबकी निगाहें नगरपालिका अध्यक्ष पर रहेंगी, जिसमें कांग्रेस की ओर से दो उम्मीदवार दावेदारी की दौड़ में आगे हैं। वहीं मतगणना के परिणाम सामने आने के बाद भाजपा और कांग्रेस ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है
भाजपा का लगातार सुधर रहा प्रदर्शन
खास बात यह है कि राघौगढ़ नगरपालिका में शुरू से कांग्रेस का कब्जा रहा है। लेकिन तीन चुनावों से भाजपा अपना प्रदर्शन लगातार सुधार रही है। क्योंकि, 2013 के चुनाव में 24 वार्डों में से भाजपा को एक और कांग्रेस ने 23 सीट जीती थीं। इसी तरह 2018 के चुनाव में भाजपा ने तीन सीटों की बढ़त बनाकर आंकड़ा चार पर पहुंचाया। अब 2023 के चुनाव में फिर भाजपा ने चार सीट की बढ़त बनाई और आठ वार्ड जीते। इस तरह कांग्रेस को भी आत्मविश्लेषण का मौका दिया है कि आखिर लगातार उसकी सीट घट क्यों रही हैं।
रुठियाई के चार में से तीन वार्ड जीते
राघौगढ़-विजयपुर नगरपालिका के रुठियाई क्षेत्र में चार वार्ड शामिल हैं। यहां भाजपा ने चार में से तीन सीट जीती हैं, तो कांग्रेस को एक वार्ड से संतोष करना पड़ा है। वहीं राघौगढ़ में इस बार भाजपा ने पांच वार्ड जीतकर कांग्रेस के जनाधार को खिसकाने का काम कर दिया है।
यह रही वार्डों में पार्षदों की स्थिति
वार्ड, जीते प्रत्याशी, दल, प्राप्त मत, निकटतम उम्मीदवार, दल, प्राप्त मत
01, चंद्रशेखर बुनकर, कांग्रेस, 894, भगवानदयाल कोरी, भाजपा, 475
02, डिंपल कश्यप, कांग्रेस, 994, यशोदा बाई, भाजपा, 596
03, रचना श्रीलाल कुशवाह, कांग्रेस, 693, प्रज्ञा सुनील प्रजापति, भाजपा, 359
04, गोपाल पटवार, भाजपा, 830, मनीष जैन, कांग्रेस, 623
05, राजेश साहू, कांग्रेस, 786, गौरव सोनी, भाजपा 421
06, नाजरा एजाज शेख, कांग्रेस, 969, रूबीना बानो, भाजपा, 334
07, विजय साहू, कांग्रेस, 959, कैलाश सुमन, भाजपा 734
08, वर्षा गणेशराम माली, भाजपा, 777, छोटीबाई लालचंद, कांग्रेस, 569
09, अनीता कोरी, भाजपा, 638, वर्षा बुनकर, कांग्रेस, 551
10, विमलबाई सैनी, कांग्रेस, 717, अारती सैनी, भाजपा 432
11, गुड्डीबाई अशोक मीना, कांग्रेस, 1074, लक्ष्मी बाई, निर्दलीय, 220
12, महाराजसिंह लोधा, कांग्रेस, 787, लाखन सिंह, भाजपा, 675
13, अंतिमा अंकित शर्मा, भाजपा, 682, गीता सुरेंद्र राजपूत, कांग्रेस, 534
14, रामस्वरूप मीना, कांग्रेस, 599, लक्ष्मीनारायण ओझा, भाजपा, 425
15, राजकुमारी बृजेश धाकड़, कांग्रेस, 1527, राजकुमारी, भाजपा, 739
16, मौसम बाई, कांग्रेस, 840, शांतिबाई, भाजपा, 576
17, महेश, कांग्रेस, 586, पुष्पेंद्र यादव, भाजपा, 395
18, विनोद उपाध्याय, कांग्रेस, 310, सरोज शर्मा, भाजपा, 293
19, राममोहन चौकसे, भाजपा, 325, रविंद्र सिंह, कांग्रेस, 288
20, गोलू लोधा, कांग्रेस, 1021, कल्याण पुरी, भाजपा, 690
21, रामबाई मांगीलाल, भाजपा, 790, जमुनालाल सहरिया, कांग्रेस, 698
22, श्वेता मनीष अग्रवाल, भाजपा, 1190, रेखा पवन शर्मा, कांग्रेस, 618
23, शमीम बानो, कांग्रेस, 602, पूजा संतोष शिवहरे, भाजपा, 538
24, विवेक, भाजपा, 879, धर्मेंद्र चंदेल, कांग्रेस, 858
0 Comments