नगर निगम को नहीं दिख रहा एलआइसी तिराहे पर 3000 वर्ग फीट अवैध निर्माण !

 सांसद ने इसके सबूत देते हुए जिले के कलेक्टर व नगर निगम आयुक्त को लिख चुके हैं पत्र... 

नगर निगम को नहीं दिख  रहा एलआइसी तिराहे पर 3000 वर्ग फीट अवैध निर्माण !

ग्वालियर। शहर के सबसे व्यस्त एलआइसी तिराहे पर तीन हजार वर्ग फीट का अवैध निर्माण अब अफसरों के आगे पहाड़ सा हो गया है। सूत्रों से निकलकर आ रही जानकारी के अनुसार सांसद विवेक शेजवलकर ने इसके सबूत देते हुए जिले के कलेक्टर व नगर निगम आयुक्त को पत्र लिख चुके हैं। बिना परमिशन 16 हजार वर्ग फीट खुली जमीन पर अवैध निर्माण कर कैफेटेरिया खड़ा कर दिया गया, बाहर ग्रीन तिरपाल लगाकर काम चलता रहा। सांसद ने खेद जताया और आश्चर्य का विषय भी बताया।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि उन्होंने इस अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए नगर निगम को निर्देशत कर दिया था। इस पर नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल का कहना है कि अवैध निर्माण रूकवा दिया था, मैं दिखवा लेता हूं। हैरानी बात है कि सांसद के पत्र और निर्देश के बाद भी यह हाल है जबकि यही ग्वालियर नगर निगम जरा से अवैध तोड़ने के लिए तत्काल पहुंच जाता है। यहां यह बता दें कि एलआइसी तिराहा ट्रैफिक के लोड व जाम को लेकर बड़ी परेशानी बना हुआ है। पुलिस अफसरों ने यहां कई प्रयोग किए, बैरिकेड लगाए तब जाकर यह तय किया बीच में जो छोटी त्रिकोणीय रोटरी सी है वह हटा दिया जाए। इस खुली भूमि के पीछे बसंत विहार मार्ग को भी विकल्प बताया गया। यहां तिराहनुमा निर्माण हटाने के बाद थोड़ी राहत जरूर हुई, लेकिन पीक समय पर असमंजस की स्थिति और जाम रोज की बात है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments