भोपाल में 21 जनवरी से होगा आठवां भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव…
युवाओं द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में जो उपलब्धियां प्राप्त की गई हैं, उनका प्रचार किया जाए : CM
भोपाल। 21 जनवरी से हो रहे आठवें भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव भोपाल का उपयोग प्रदेश के विद्यार्थियों का वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में किया जाए। महोत्सव में भारत के प्राचीन वैज्ञानिक योगदान और दृष्टिकोण को भी प्रस्तुत किया जाए। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को तैयारियों की समीक्षा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि युवाओं द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में जो उपलब्धियां प्राप्त की गई हैं, उनका प्रचार किया जाए।
युवा पीढ़ी को यह बताने की आवश्यकता है कि धर्म और विज्ञान एक दूसरे के पूरक हैं। बता दें कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ, भारत बायोटेक के सीएमडी कृष्णा एल्ला सहित कई वैज्ञानिक भाग लेंगे।
यंग साइंटिस्ट कांफ्रेंस और नई तकनीक से जुड़े विषयों पर होगी चर्चा
24 जनवरी तक होने वाले महोत्सव में भारतीय कारीगरों की प्रौद्योगिकी पर केंद्रित आर्टिंसंस टेक्नोलाजी विलेज वोकल फार लोकल, यंग साइंटिस्ट कांफ्रेंस, नई तकनीक, इंटरनेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल आफ इंडिया सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी।
0 Comments