सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में…
निगमायुक्त किशोर कन्याल को प्रदेश में टाॅप 10 अधिकारियेां में मिला सातवां स्थान
ग्वालियर। सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों के निराकरण में नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल को पूरे प्रदेश के लेवल-3 के टाॅप टेन अधिकारियों में 7वां स्थान प्राप्त हुआ है। निगमायुक्त श्री कन्याल द्वारा गत माह की 804 शिकायतें लेवल-3 पर संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराया। नोडल अधिकारी सीएम हेल्पलाइन डाॅ. प्रदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम में माह दिसंबर 2022 में कुल प्राप्त 4058 शिकायतों में से 3318 शिकायतों को नागरिकों की संतुष्टि के साथ बंद कराया गया। जिसमें लगभग 2100 शिकयतें 7 दिवस के अंदर लेवल 1 पर बंद कराई गई। तथा लेवल 2 की 860 शिकायतों को 7 दिवस में बंद कराया गया।
वहीं साफ सफाई की 807, सीवर की 821, पेयजल की 571, विद्युत की 589 तथा जन कल्याण की 204 शिकायतों का निराकरण नागरिकों की संतुष्टि के साथ कराया गया। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में नगर निगम ग्वालियर के सहायक यंत्री एपीएस भदौरिया की टीम ने लेवल 1 पर 243 शिकायतंे संतुष्टीपूर्ण बंद कराकर प्रदेश के लेवल 1 टाॅपटेन अधिकारियों में 5 वां स्थान प्राप्त किया। उप यंत्री प्रीतम रावत की टीम ने लेवल 1 पर 225 शिकायतंे संतुष्टीपूर्ण बंद कराकर प्रदेश के लेवल 1 टाॅपटेन अधिकारियों में 8वां स्थान प्राप्त किया। कार्यपालन यंत्री जागेश श्रीवास्तव की टीम ने लेवल 2 पर 232 शिकायतंे संतुष्टीपूर्ण बंद कराकर प्रदेश के लेवल 2 टाॅपटेन अधिकारियों में 2सरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डाॅश्री वैभव श्रीवास्तव की टीम द्वारा लेवल 2 पर 214 शिकायतंे संतुष्टीपूर्ण बंद कराकर प्रदेश के लेवल 2 टाॅपटेन अधिकारियों में 3सरा स्थान प्राप्त किया। कार्यपालन यंत्री देवीसिंह राठौर की टीम ने लेवल 2 पर 182 शिकायतंे संतुष्टीपूर्ण बंद कराकर प्रदेश के लेवल 2 टाॅपटेन अधिकारियों में 8वां स्थान प्राप्त किया। नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने पीएचई, स्वास्थ्य विभाग एवं विद्युत विभाग द्वारा किये गए सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।
0 Comments