बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला हादसा…
महिला ने शख्स को कार के बोनट पर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा !
बेंगलुरु। बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां मामूली सी बात पर कार सवार एक महिला ने एक शख्स को कार के बोनट पर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा। बताया जा रहा है कि दोनों की कार में टक्कर हुई थी। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान महिला ने अश्लील इशारा किया था। घटना ज्ञान भारती नगर क्षेत्र की है। यहां दो कारों के बीच टक्कर हो गई। एक कार श्वेता नाम की महिला चला रही थी। वहीं दूसरी कार दर्शन नाम का शख्स चला रहा था। दोनों के वाहनों की टक्कर के बाद श्वेता और दर्शन के बीच बहस हुई।
आरोप है कि इसी दौरान श्वेता ने दर्शन को बीच की उंगली दिखाकर अश्लील संकेत किया। इस पर आपत्ति जताकर दर्शन महिला की गाड़ी रोककर उससे बात करने के लिए गया। तभी गुस्से में लाल महिला ने दर्शन पर कार चढ़ाने की कोशिश की। खुद को बचाने की कोशिश में दर्शन उसकी कार के बोनट पर आ गया। इस दौरान महिला ने दर्शन को अपनी कार के बोनट पर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा। इस हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
0 Comments